बलिया, सितम्बर 6 -- बलिया, संवाददाता। बाढ़ के पानी में रील बनाते समय रविवार को दो किशोर डूब गये। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के करीब एक घंटे के प्रयास के बाद दोनों का शव पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के गांव-घर में मातम पसर गया। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये थे।बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी 17 वर्षीय गोलू पुत्र अजय शंकर गोंड तथा 16 वर्षीय अनीश पुत्र चुन्नू अंसारी हमउम्र गांव के ही तीन अन्य दोस्तों अर्जुन ओझा, असलम और अरमान के साथ दो बाइकों पर सवार होकर बाढ़ का नजारा लेने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: उफनाई गंगा में नहाते समय रील बनाने में डूबे दो छात्र, मौत सभी कई जगहों से घुमते हुए दुबहड़ थाना क्षेत्र के टेकार गांव के पास पह...