बेगुसराय, सितम्बर 6 -- मटिहानी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रचियाही पुराना टोला वार्ड संख्या-09 में रविवार को बाढ़ के पानी में डूबने से तीन वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृत बच्ची की पहचान रचियाही पुराना टोल निवासी सोनेलाल कुमार की तीन वर्षीया पुत्री तन्वी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के समय बच्ची की मां घर के कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान तन्वी खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गई और घर के समीप जमा बाढ़ के पानी में चली गई। कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्ची घर में नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की गई। यह भी पढ़ें- Ara News: बाढ़ का कहर : दो स्कूली छात्रों सहित चार लोगों की डूबने मौत खोजबीन के दौरान घर के सामने जमा पानी से उसका शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के...