लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। तहसील लखीमपुर के ब्लॉक फूलबेहड़ के कई गांवों में गत वर्ष आई बाढ़ के बाद हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया और कटान से प्रभावित परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले वर्ष शारदा नदी में आई बाढ़ से कई स्थानों पर पुल और पुलिया बह गए थे। विशेष रूप से बसहा-श्रीनगर रोड पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे आवागमन प्रभावित है। यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग मानी जाती है। पुलिया टूटने के कारण ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन परिवारों के घर नदी कटान में समा गए, वे अब भी बांध किनारे अस्थायी झोपड़ियां डालकर रहने को मजबूर हैं। बाढ़ के एक वर्ष बीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.