महाराजगंज, अगस्त 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी के जलस्तर को देखते हुए एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने बुधवार की रात में गंडक नदी से सटे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना। वे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निचलौल में कैंप किए हुए हैं।एडीएम ने एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और तहसीलदार अमित कुमार सिंह के साथ गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के समीप के ग्राम भेड़िहारी और गेड़हवा आदि का रात मे निरीक्षण किया। एसएसबी जवान भी ग्रामीणों की सेवा में तत्पर देखे गए। एडीएम ने ग्रामीणों के साथ नदी का जलस्तर जाना और ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति आने पर प्रशासन को सूचना देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Nepal UP Flood: यूपी के इस शहर में घटने लगा गंडक का जलस्तर, नेपाल की बाढ़ से बढ़ा था पानी एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने ...