हरदोई, मई 29 -- शाहबाद, संवाददाता। तहसील सभागार में शुक्रवार को बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। तहसीलदार संध्या यादव की अध्यक्षता में भरखनी, शाहाबाद और पिहानी ब्लॉक के कोटेदारों के साथ बैठक हुई। इसमें बाढ़ के दौरान राहत सामग्री वितरण, आवश्यक खाद्यान्न व्यवस्था और आपदा के समय त्वरित सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तहसीलदार संध्या यादव ने कहा कि पिछले वर्ष बाढ़ के कारण करीब 85 गांव प्रभावित हुए थे। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन पहले से ही सतर्क और पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी कोटेदारों को निर्देश दिए कि राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना दें। प्रशासन की सक्रियता को देखते ह...