भागलपुर, सितम्बर 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में बाढ़ की स्थिति लगातार विकराल होती जा रही है। गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के साथ कुआ, भयाना, गेरुआ और घोघा नदियां भी उफान पर हैं। प्रखंड के निचले इलाकों में चारों ओर पानी फैल गया है। कई गांवों में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तौफिल-अंठावन-बीरबन्ना पथ पूरी तरह जलमग्न हो गया है। वहीं नंदगोला-तौफिल, कहलगांव-ओगरी और एनटीपीसी-चांयटोला पथ पर कई जगह बाढ़ का पानी बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित है। तौफिल, अंठावन और कुटी टोला जलमग्न हैं। पकड़तल्ला, आमापुर, त्रिमोहन के मार्कंडेय टोला, रामनगर बनरा बगीचा और बीरबन्ना भी बाढ़ से प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से एक मीटर पर ऊपर पहुंचा गंगा का जलस्तर घोघा क्षेत्र में भी बाढ़ का फैलाव तेजी से बढ़...