लखीसराय, सितम्बर 5 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। पिपरिया प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार समेत आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सड़क, आवागमन, पेयजल, विद्यालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति देखी तथा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर किए जाने वाले इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। आपदा प्रबंधन विभाग की टीम द्वारा राज्य सरकार की एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के तहत लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की संभावित स्थिति को...