बाढ़ की आशंका से तटीय क्षेत्र में दहशत
बेगुसराय, अगस्त 21 -- सिंघौल, निज संवाददाता। गंगा नदी से लगने वाले के जिले के आठ प्रखंड में बाढ़ का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन में ही हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर एक मीटर से ज्यादा बढ़ा है। ऐसे में शुक्रवार की शाम पांच बजे गंगा नदी का जलस्तर 42.04 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान 41.76 मीटर ही है। इस प्रकार गंगा नदी खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और इसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
बाढ़ का प्रभाव खतरे के निशान के पार करते ही जिले के आठ प्रखंड बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, बेगूसराय, मटिहानी, शाम्हो, बलिया और साहेबपुर कमाल के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने लगा है। कई क्षेत्र में कच्चे रास्ते पर पानी भर जाने के बाद रास्ता बंद हो गया है। जलस्तर में वृद्धि की जो रफ्तार है वह भीषण बाढ़ की आशंका मंडराने लगी है। जलस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.