बाढ़ की आशंका को लेकर एसडीएम ने मांझा उल्टहवा का किया निरीक्षण
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- टांडा, संवाददाता। तहसील टांडा क्षेत्र में संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार ने मांझा उल्टहवा पहुंचकर संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और बाढ़ की स्थिति में आने वाली संभावित दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। ग्रामीणों को भी प्रशासन की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.