कन्नौज, अगस्त 22 -- कन्नौज l संभावित बाढ़ को देखते हुए सदर तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील कासिमपुर व कटरी गंगपुर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राहत और बचाव की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की और जरूरतमंदों को दवाएं वितरित कीं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ पानी, साफ-सफाई और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...