भागलपुर, सितम्बर 14 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। गंगा और कोसी के बढ़ते जलस्तर ने दियारा क्षेत्र के किसानों और मवेशी पालकों की परेशानी बढ़ा दी है। गंगा पार का अधिकांश दियारा जलमग्न होने से खेतों में लगी फसल बर्बाद हो रही है। वहीं, पशुपालकों के सामने मवेशियों के लिए हरे चारे का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। हर साल बाढ़ की मार झेलने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रखंड के गौरीपुर, अमरपुर, बभनगामा, सोनवर्षा, मड़वा और जयरामपुर के किसान व पशुपालक मुख्य रूप से नन्हकार-नरकटिया जमींदारी तटबंध और कोसी तटबंध के पार की जमीन पर होने वाली फसल तथा चारे पर निर्भर रहते हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: उफनती गंगा पार पहुंचा पशुचारा, गोबराही दियारा में राहत की आस गंगा और कोसी का जलस्तर बढ़ने के बाद दियारा की जमीन डूब जाने से फसल के सा...