बाढ़ का कहर...हरियों पंचायत के कई गांव जलमग्न
भागलपुर, सितम्बर 11 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। भागलपुर-मधेपुरा जिले की सीमावर्ती से सटे बिहपुर प्रखंड की हरियों पंचायत के अहुती और बड़ीखाल गांव में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा दी है। पंचायत के वार्ड संख्या एक और दो में स्थित बड़ीखाल गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है। गांव की गलियां, सड़कें, घरों के आंगन, स्कूल और मंदिर तक पानी में समा गए हैं। चारों ओर पानी फैल जाने से ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण अपने परिवार और मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए ऊंचे स्थानों की तलाश में जुटे हैं। कई परिवारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-106 पर शरण ले रखी है। बड़ीखाल के वार्ड सचिव मंटू मंडल ने बताया कि निजी स्तर पर नाव की व्यवस्था कर परिजनों और मवेशियों को एनएच-106 तक पहुंचाया गया है। हरियों पंचायत के वार्ड संख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.