बाढ़ का कहर! सरयू नदी बढ़ने से दर्जनभर गांव घिरे, कछार-देवार में नाव पर जिंदगी
हिंदुस्तान संवाददाता, सितम्बर 10 -- यूपी के गोरखपुर में सरयू और राप्ती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बड़हलगंज विकासखंड के कछार और देवार क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। नदियों का पानी तेजी से फैलने के कारण दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कई संपर्क मार्गों पर पानी पहुंच जाने से आवागमन प्रभावित है और ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मंगलवार को छुट्टी के बाद आधा दर्जन बच्चे नाव से ज्ञानकोल स्थित घरों को जाते नजर आए। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से बगहा, ज्ञानकोल, कोलखास, अजयपुरा, खैराटी, गोनघट, कोटिया निरंजन, कोटिया दीपशाह, गोरखपुरा, बल्थर तथा जैतपुर खड़ेसरी के बृजराज टोला समेत आसपास के कई गांव प्रभावित हैं। वहीं, राप्ती के बढ़ते जलस्तर से लखनौरी-हिंगुहार संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ गया है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.