बाढ़ का कहर: बड़हिया के कई वार्ड जलमग्न, पशुओं के सामने चारे और आश्रय का संकट
लखीसराय, सितम्बर 7 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। गंगा और हरुहर नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बीच बाढ़ अब नए इलाकों को अपनी चपेट में ले रही है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 24 घंटे में शनिवार की अपेक्षा रविवार को गंगा के जलस्तर में करीब छह इंच की वृद्धि दर्ज की गई। समीपवर्ती हाथीदह जलमापन केंद्र पर गंगा का जलस्तर खतरे के उच्चतम मान्य स्तर यानी एचएफएल से महज करीब आठ सेंटीमीटर नीचे रह गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6, 7, 16 सहित कई अन्य वार्डों में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। बड़ी आबादी बाढ़ के पानी से घिर गई है। कई कच्चे मकान पूरी तरह जलमग्न हो जाने के कारण लोग विस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.