सहारनपुर, सितम्बर 30 -- बेहट। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में बारिश और बाढ़ की स्थिति की समय रहते जानकारी देने के लिए पहाड़ियों पर सेंसरयुक्त डिवाइस लगाया जाएगा। बुधवार को एडीएम सलिल पटेल के साथ दिल्ली से पहुंची चार सदस्यीय टीम ने प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बरसात में शाकंभरी खोल में बाढ़ आने से पहले भी बड़ा नुकसान हो चुका है। पिछले वर्ष बाढ़ की धार में दर्जनों दुकानें बह गई थीं और दो श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। बुधवार को टीम में शामिल गौतम बनर्जी, योगेश पंत, डब्लू वी प्रसाद और करन मलिक शाकंभरी पहुंचे। टीम ने मुख्य मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर शिवालिक पहाड़ियों में ...