बाढ़ और सूखे से निपटने को पशुपालन विभाग अलर्ट
बलरामपुर, मई 27 -- बलरामपुर। संवाददाता बाढ़ और सूखे की संभावित स्थिति को देखते हुए पशुपालन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार ने प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जनपद बलरामपुर से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
बाढ़ और सूखे की चुनौतियाँ अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ और सूखे जैसी परिस्थितियों में पशुओं के स्वास्थ्य और चारे की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में सभी जिलों में पहले से कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाएं, टीके और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में पशु चिकित्सा टीमों को सक्रिय रखते हुए आपात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.