चंदौली, मई 21 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकास क्षेत्र के कुंडा कला और कुंडा खुर्द गांव के सामने करीब नौ करोड़ की लागत से कटान रोकने के लिए लगाया गया जिओ कटर और पत्थर पिछले साल बाढ़ और बारिश की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों को अब आने वाले मानसून के सीजन में फिर गंगा कटान की चिंता सताने लगी है। वहीं बुधवार को सिंचाई विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचक इसका स्थलीय निरीक्षण किया और वर्तमान स्थिति को देखा। गंगा तट पर बढ़ते कटान ने किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सिद्धार्थ सिंह अपने अवर अभियंता राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गंगा में ड्रेजिंग के कारण धारा बदलने के चलते कटान रोकने के लिए...