औरंगाबाद, जुलाई 18 -- औरंगाबाद जिले में संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं को लेकर सभी प्रखंडों में शनिवार को आपदा तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बैठक कर आपदा से संबंधित तैयारियों का अनुश्रवण किया गया। अधिकारियों के द्वारा संभावित राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राहत शिविरों में पेयजल, शौचालय, विद्युत, स्वच्छता, भोजन एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। निर्देशित किया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें। आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06186-295027 पर संपर्क करें। यह भी पढ़ें- बाढ़ राहत कार्यों और बचाव का जायजा लिया यह भी पढ़ें-...