बाढ़ : शीतला से गंगा का मिलन, शैलपुत्री के निकट वरुणा
वाराणसी, अगस्त 20 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के साथ वृद्धि का क्रम बरकरार है। इसके चलते बुधवार को शीतला घाट स्थित मां शीतला के मंदिर में बाढ़ का पानी पहुंच गया। यहां पूजन-दर्शन बाधित हो गया है। दूसरे घाटों की भी कई सीढ़ियां जलमग्न हो गईं, तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के निचले हिस्सों में बाढ़ का दायरा बढ़ता जा रहा है। वहीं, गंगा के पलट प्रवाह से उफनाई वरुणा ने तटवर्ती शैलपुत्री मोहल्ले और उसके आसपास के दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। बुधवार को वरुणा के बाढ़ का पानी शैलपुत्री देवी मंदिर की रोड तक पहुंच गया था। मंगलवार की तरह बुधवार को भी गंगा के जलस्तर में कभी तेज तो कभी धीमी गति से बढ़ाव का क्रम बना हुआ है। बुधवार सुबह वृद्धि दर पांच सेंमी जबकि शाम छह बजे चार सेंमी प्रति घंटे था। रात आठ बजे यह फिर कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.