पटना, फरवरी 17 -- मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन बेढना गांव के पास सोमवार की शाम ई-रिक्शा और बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा फोरलेन पर पलट गई । उस पर सवार छह और बुलेट सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। घायलों में 28 वर्षीय पूनम कुमारी, 35 वर्षीय मिथुन पासवान, 55 वर्षीय सकलदेव पासवान, 50 वर्षीय चिंता देवी 17 वर्षीय गणिता देवी 18 वर्षीय धीरज कुमार आदि का ईलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि बाढ़ कचहरी से ई-रिक्शा पर सवार होकर हासनचक गांव जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे बुलेट ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । घटना की सूचना पाकर 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने तीन को गंभ...