देहरादून, मार्च 12 -- विकासनगर। बाढ़वाला बैंड के पास बुधवार देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11:30 बजे दो युवक स्कूटी से जा रहे थे। बाढ़वाला बैंड के समीप अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार आशीष त्यागी (25) पुत्र अशोक कुमार त्यागी निवासी लैंडोरा, जुन्नर्धार मुंसेल जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके साथ स्कूटी पर सवार आशीष त्यागी (32) पुत्र ऋषि पाल निवासी उपरोक्त भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय आशीष त्यागी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.