बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर तेजी से पर्याप्त राहत पहुंचाए सरकार : माले
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- लाखो। गंगा की विनाशकारी बाढ़ से जिले के कई इलाकों में उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने भाकपा माले की टीम ने बुधवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने नगर निगम क्षेत्र के कमरूद्दीनपुर तथा मटिहानी प्रखंड के रामदीरी, सिहमा, खोरमपुर समेत कई इलाकों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति और पीड़ितों की परेशानियों को जाना। भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, खेग्रामस जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा, माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव, ई-रिक्शा संघ ऐक्टू के सचिव कन्हैयालाल साह एवं संकल्प श्रीवास्तव ने कहा कि बाढ़ से बड़ी आबादी प्रभावित है और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से 152 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा नदी उन्होंने सरकार और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों को नाकाफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.