बुलंदशहर, जून 8 -- दिल्ली में आयोजित हुई बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में खुर्जा के गांव धराऊं निवासी लवकुश ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ी का स्वागत किया। क्षेत्र के गांव धराऊ निवासी लवकुश सोलंकी ने बताया कि पैन प्रो एथलीटस न्यूट्रीशियन द्वारा ओपन मिस्टर एंड मिस बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता शनिवार को दिल्ली के बदरपुर में आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी पहुंचे। लवकुश ने भी 60 किलो वजन वर्ग भार में नेचुरल मिस्टर इंडिया बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। साथ ही अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। वहीं दूसरी तरफ लवकुश ने क्लासिक प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। यह भी पढ़ें- बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में लवकुश ने जीते...