बाड़मेर, अप्रैल 22 -- राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेने के लिए सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में कुल 36 छात्र सवार थे, जिनमें से 6 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत बायतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 4 बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा नेता बालाराम मूड भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.