बाड़मेर में गाड़ी में डीजल लेने पहुंचे सचिन पायलट; पेट्रोल पंप मालिक ने कर दिया इनकार
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- बाड़मेर में सचिन पायलट का नेताओं के साथ ठहाकों वाला अंदाज देखने को मिला। मंच पर बैठे पायलट ने पेट्रोल पंप मालिक गफूर अहमद से मजाक में कहा कि 'हम सब आपसे तेल लेने आए हैं।' जवाब ऐसा मिला कि पायलट समेत मंच पर बैठे तमाम नेता ठहाका लगाकर हंस पड़े। गफूर अहमद ने कहा कि तेल तो वह नहीं भरवाएंगे, क्योंकि हेमाराम चौधरी भी जेब में नोट लेकर आते हैं, तब तेल भरता है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट गुरुवार को बाड़मेर पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मंच पर उनके साथ पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, हरीश चौधरी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और पेट्रोल पंप संचालक गफूर अहमद समेत कई नेता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय पूरी तरह हल्का-फुल्का हो गया, जब पायलट ने गफूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.