बाड़मेर, फरवरी 24 -- राजस्थान के बाड़मेर जिले के बीजराड़ पुलिस स्टेशन इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने आए एक स्टूडेंट को बदमाशों ने एग्जाम सेंटर से ही किडनैप कर लिया। किडनैंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। बदमाशों ने स्टूडेंट को सबसे पहले क्लासरूम से घसीटा और फिर रगड़ते हुए बाहर लाए। इस दौरान शिक्षकों ने भी उसे बचाने की कोशिश की मगर बदमाश काबू में नहीं आ सके। वे यही नहीं रुके स्टूडेंट को कार में डालकर एक सुनसान जगह ले गए और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद घायल अवस्था में ही उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर घायल स्टूडेंट पर पड़ी। स्थानीय लोग उसे तुरंत चौहटन अस्पताल लेकर प...