हापुड़, फरवरी 14 -- बाट माप विभाग से जुड़ी मोबाईल टेस्टिंग वैन द्वारा सिंभावली चीनी मिल के गन्ना तौल कांटों की बड़ी बारीकी से जांच पड़ताल की गई। नियंत्रक विधिक माप विज्ञान विभाग लखनऊ के निर्देश पर वरिष्ठ निरीक्षक हापुड़ एसके उत्तम और सहायक चीनी आयुक्त मेरठ सीएम उपाध्याय द्वारा शनिवार को मोबाईल टेस्टिंग वैन से सिंभावली चीनी मिल के गन्ना तौल कांटों की बड़ी बारीकी के साथ जांच की गई। मोबाईल टेस्टिंग वैन में लगे एक हजार किलोग्राम के मानक बाटों से कांटों की जांच की गई। एक टन वजन वाले भारी बाटों को उठाने के लिए मोबाईल वैन में ही केन की व्यवस्था थी। टेस्टिंग मशीन के माध्यम से हुई गन्ना तौल कांटों की जांच को देखने के लिए गन्ना लेकर पहुंचे किसानों की भारी भीड मौके पर एकत्र हो गई। मशीन द्वारा बुग्गी, ढाली और डक समेत सभी कांटों की जांच की गई। वरिष्ठ ...