बलिया, जुलाई 15 -- बलिया। जिले के विशिष्ट व्यंजन 'बाटी-चोखा' को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से 'एक जनपद एक व्यंजन' (ओडीओसी) वित्त पोषण सहायता योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 में लागू किया है।

योजना की जानकारी उपायुक्त उद्योग रोशन अम्बेडकर ने बताया कि ओडीओसी बाटी-चोखा से संबंधित उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही परियोजना लागत के आधार पर सरकार मार्जिन मनी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। बताया कि योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाली इकाइयों को 25 फीसदी या अधिकतम 6.25 लाख (जो भी कम हो) मार्जिन मनी मिलेगी। 25 50 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए 20 फीसदी या अधिकतम 6.25 लाख रुपये, 50 लाख से 1.50 करोड़ तक की परियोजनाओं म...