फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के व्यस्त बाटा रेलवे फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू होने से रविवार को एनआईटी इलाके की सड़कों पर ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आया। हालांकि, सोमवार को सप्ताह का पहला कार्यदिवस होने से जाम की समस्या पैदा हो सकती है। मरम्मत का यह कार्य 11 अप्रैल तक चलेगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बाटा फ्लाईओवर के दोनों छोरों के साथ-साथ इसके आस-पास के कटों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मरम्मत कार्य की वजह से बाटा मोड़ से हार्डवेयर चौक की ओर जाने वाली लेन पर ट्रैफिक चलरहा था। जबकि हार्डवेयर की ओर से हाईवे की ओर जाने वाली ले को बंद कर मरम्मत कार्य किया जा रहा था। यहां ट्रैफिक बंद होने का असर नीलम फ्लाईओवर, मुजेसर रेलवे फाटक पर देखने को मिला। सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.