फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बाटा पुल के नीचे पार्किंग बनाई जाएगी।जहां गाड़ी खड़ी करने पर लोगों को शुल्क देना होगा। इससे पहले पुल के नीचे से अतिक्रमण साफ किया जाएगा। नगर निगम ने आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निगम अधिकारियों को इसकी योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। निगमायुक्त गुरुवार को वार्ड-14 का निरीक्षण कर रहे थे। निगमायुक्त ने वार्ड-14 का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाटा पुल के नीचे पार्किंग और हरियाली विकसित करने की योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने को कहा।उन्होंने क्षेत्र में सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नेशनल हाईवे के साथ यामाहा कंपनी के पास स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.