नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Bata India Share Price: बाटा इंडिया के शेयरों ने मंगलवार, 10 फरवरी को अपनी बढ़त जारी रखी और दूसरे सत्र में लगातार उछाल दर्ज किया। शेयर 8.4% चढ़कर 958.55 रुपये प्रति शेयर के चार सप्ताह हाई पर पहुंच गया। यह उछाल कंपनी के दिसंबर तिमाही के अनुमान के अनुरूप रहने वाले प्रदर्शन की प्रतिक्रिया में देखने को मिला।कैसे रहे तिमाही नतीजे फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कारोबार मजबूत त्योहारी और शादी के सीजन की मांग, साथ ही फुटवियर पर जीएसटी में कटौती की वजह से 3% बढ़कर 944 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल सितंबर में सरकार ने 2,500 रुपये से कम कीमत वाले जूतों पर जीएसटी घटाकर 12% से 5% कर दिया था। इससे पहले, 5% की दर केवल 1,000 रुपये तक के जूतों पर लागू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.