जौनपुर, फरवरी 27 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों और सेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को बापू बाजार का आयोजन किया। बापू बाजार में दर्जनों महिलाओं को साड़ी एवं बच्चों को कॉपी, कलम व शिक्षण सम्बधी जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि जिला पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय भैवा ने बापू बाजार शुरू होने से पहले फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रबंधक सूर्य प्रकाश बबलू, प्रधानाचार्य समता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...