अलीगढ़, मार्च 21 -- खैर, संवाददाता। टेंटीगांव रोड स्थित गांव बाजिदपुर के पास मध्य गंगा नहर की पटरी कट जाने से आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे सैकड़ों बीघा भूमि जलमग्न हो गई। इस घटना से गेहूं, आलू और सरसों की तैयार खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। बताया जाता है कि शुक्रवार को नहर में पानी का दबाव अधिक होने के कारण अचानक पटरी टूट गई और तेज बहाव के साथ पानी खेतों में घुस गया। देखते ही देखते आसपास के खेतों में जलभराव हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर कटान रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज बहाव के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम एस.के. सिंह, प्रशिक्षु आईएएस शुभांशु कटियार, नायब तहसीलदार काजोल तोमर तथा नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.