मधेपुरा, अप्रैल 1 -- चौसा। मुख्य बाजार से रविवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने एक सब्जी विक्रेता की बाइक चोरी कर फरार हो गया। बताया गया कि चौसा पश्चिमी वार्ड 8 निवासी मणिकांत भगत का पुत्र विक्रम कुमार पिछले कई सालों से मुख्य बाजार में छोटी हनुमान मंदिर के पास प्रत्येक दिन बाइक खड़ी कर अस्थायी रूप से सब्जी की दुकान संचालित करता है। दुकानदार विक्रम रविवार को अपनी बाइक स्प्लेंडर बीआर 43 एए-3743 खड़ी कर सब्जी बेच रहा था। मुख्य बाजार से बाइक चोरी की घटना से लोग हैरत में हैं। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि बाइक चोरी की घटना को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.