संभल, दिसम्बर 9 -- कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। राजपुर निवासी दुष्यंत राघव पुत्र चंद्रभान पर परतापुर के शनिवार बाजार से लौटते समय चार लोगों ने हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया। पीड़ित दुष्यंत राघव ने दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे वह परतापुर बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में रोककर पहले गाली-गलौज की, फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान कुंवरपाल पुत्र ताराचंद, प्रवेंद्र पुत्र ताराचंद, प्रमोद पुत्र ताराचंद, दुर्गेश पुत्र राजपाल के रूप में हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर बहजोई कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी संत कुमार ने बताया कि मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.