बाजार से लौट रहे युवक को घेरकर पीटा, छह पर मुकदमा
गोरखपुर, मई 28 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के सांखी गांव में बाजार से घर लौट रहे युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से की गई पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सांखी गांव निवासी नीरज सहानी 22 मई की शाम करीब छह बजे जसवल बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में नीरज सहानी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए निजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.