फरीदाबाद, अप्रैल 28 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-15ए के बाजार में एक लावारिस पशु ने मां और उनकी दो बेटियों को टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। किसी तरह मां-बेटियों ने अपनी जान बचाई। आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह पशु के चंगुल से मां-बेटियों को मचाया।अब इस मामले का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। इसमें लावारिस पशु मां-बेटियों को पटकते हुई नजर आ रहा है। शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे सेक्टर-15ए निवासी गगन खेड़ा की पत्नी और उनकी दो बेटियां बाजार से लौट रहीं थीं। जब वे हनुमान मंदिर के पास पहुंचीं तो अचानक एक लावारिस पशु सामने आ गया। उसने उन पर हमला कर सड़क पर पटक दिया। यह पशु बार-बार मां-बेटियों को टक्कर मारता है। वहां से गुजर रहे लोग मां-बेटियों को बचाने का प्रयास करते हैं तो वह उनके पीछे भी दौड़ने लगता है। काफी देर तक लावारिस पशु यहां तांडव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.