रुडकी, जनवरी 4 -- लक्सर क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का सितम रविवार को भी जारी रहा। सुबह से शाम तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवा चली, जिसकी वजह से ठिठुरन का ज्यादा अहसास हुआ। इस कारण दिन का तापमान भी 16 डिग्री के आसपास रहा। क्षेत्र में पिछले करीब 15-20 दिनों से रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। कई कई दिन तक धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। रविवार के दिन भी मौसम इसी तरह ठंडा रहा। दिन में जरा सी देर के लिए सूरज निकला, लेकिन थोड़ी ही देर बाद ही बादल छा गए। ऊपर से पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रही, जिस कारण लोगों को अपने रोजाना के कामकाज करने में दिक्कत हुई। दुकानदार मोहित सैनी, विपिन कुमार, चंदन ठाकुर ने बताया पिछले बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे। सुबह से शाम तक दुकानें सुनसान दिखाई दे रही हैं। ठेली, फड़, फेरी का छोटा व्यापार करने वालों को इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.