बाजार से युवक की बाईक चोरी
रांची, जून 3 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित एसबीएल गेट के पास सुबह लगने वाली बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। मामले में न्यू पिर्रा निवासी इलियास खान ने मंगलवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित इलियास खान ने बताया कि वह सुबह एसबीएल गेट के पास लगने वाली बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। बाजार के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मजदूर की खेत पर खड़ी बाइक चोरी रातू पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.