शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- सिधौली। गांव खिरिया रसूलपुर निवासी गुड्डू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह 3 अप्रैल को अपनी बाइक से बिलंदपुर गद्दीपुर बाजार सब्जी खरीदने गए थे। बाजार में उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी और सब्जी लेने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने तुरंत ही नजदीकी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली गुड्डू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.