फिरोजाबाद, मई 30 -- फिरोजाबाद। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल के अलावा अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सकों को चेतावनी दी है कि वह मरीजों को बाजार से दवा खरीदने के लिए मजबूर न करें। उन्होंने हीट वेव से बचाव को लेकर निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर जल्द से जल्द कूलिंग सेंटर्स बनाने का कार्य शुरू कर दें। डीएम ने आयुष्मान कार्डों को लेकर कहा कि समस्त लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ऑपरेटर आईडी से रोजाना पांच आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने एनक्वास कार्यक्रम की अच्छी प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने निर्देश दिए के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए। य...