आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजरवा के पास बुधवार की शाम साइकिल सवार की संदिग्धवस्था में मौत हो गई। वह सड़क के किनारे अचेत मिले थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी 55 वर्षीय गुलाब यादव सुबह घर से बाजार के लिए निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। शाम को परिजनों को जानकारी मिली की गुलाब यादव बिजरवा गांव के पास सड़क के किनारे गिरे पड़े हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि हृदय रोग की पहले से बीमारी थी। गुलाब यादव का एक बेटा और दो बेटी है...