रुडकी, दिसम्बर 28 -- घने कौर और शीतलहर की वजह से ट्रेनों का संचालन रविवार को भी बाधित हुआ। खराब मौसम के कारण रेलवे द्वारा ऋषिकेश से हरिद्वार पैसेंजर, बनारस से देहरादून, जनता एक्सप्रेस के अलावा अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन दोनों तरफ से रद की गई। जबकि, पुरी उड़ीसा से योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन रुट डाइवर्ट कर चलाई गई। इनके अलावा बाकी गाड़ियां काफी लेट हुई। मुसाफिर अखिल कुमार, दीपक सैनी, विवेक कुमार ने बताया कि बेतहाशा ठंड में खुले प्लेटफार्म के ऊपर ट्रेनों के लिए कई कई घंटे इंतजार करना अत्यंत कठिन है। इसके बाद जब ट्रेन आती है, तो भीड़ के कारण उसमें चढ़ना और भी बहुत मुश्किल है। इस बाबत सीनियर डीसीएम मुरादाबाद आदित्य गुप्ता का कहना है कि रात में सफर करने वाली कुछ गाड़ियां कोहरे की वजह से लेट हो रही है। ...