बाजार से घर लौट रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, रेफर
सुल्तानपुर, जून 11 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कैथी, जलालपुर बाजार में बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ठेलिया से सामान लेकर घर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। संसारपुर निवासी अच्छेलाल पुत्र बड्डू बाजार से ठेलिया पर सामान लेकर अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान कैथी-जलालपुर बाजार में पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया।घटना यह भी पढ़ें- हाईवा के धक्के से बाईक सवार ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.