जहानाबाद, मई 9 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के भुसडा गांव में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल सतीश कुमार के बयान पर सदर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें उल्लेख किया है कि वह बाजार से घर जा रहा था इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गयी है। इस मामले में उनके लिखित आवेदन पर एक पर नामजद केस दर्ज किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले में केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...