खगडि़या, नवम्बर 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के सभी 1372 मतदान केन्द्रों में बीते दिनों हुई वोटिंग के बाद सभी ईवीएम को बाजार समिति परिसर स्थित वज्रगृह में जमा किया गया है। आगामी 14 नवंबर को वज्रगृह को खोला जाएगा और मतगणना कराया जाएगा। इधर सोमवार को डीएम नवीन कुमार व डीडीसी अभिषेक पलासिया ने वज्रगृह का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज आदि का निरीक्षण किया। इसकेसाथ ही उन्होंने मतगणना क ो लेकर भी तैयारी का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम को सुरक्षित बाजार समिति में रखा गया है। 14 टेबुल पर किया जाएगा मतगणना: जिले के चारों विधानसभा के लिए अलग अलग 14 टेबुलों पर मतगणना कराया जाना है। बताया जा रहा है कि इन 14 टेबुलों के अतिरिक्त एक टेबुल निर्वाची पदाधिकारी के लिए ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.