मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, संजय कुमार सिंह। बाजार समिति में अब हरी सब्जियों की भी थोक मंडी लगेगी। इससे मीनापुर, बोचहां, कांटी, मुशहरी समेत आसपास के क्षेत्र के किसानों को अपनी हरी सब्जियां बेचने का अवसर मिलेगा और अच्छी कीमत भी मिलेगी। जिला कृषि विपणन पदाधिकारी प्रत्यूष ने बताया कि विभाग की ओर से बाजार समिति में हरी सब्जियों की मंडी लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए बाजार समिति में दो प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं। इसमें करीब 50 से अधिक थोक दुकानें लग सकती हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को यहां पर सब्जी लाने और बेचने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। बताया कि बाजार समिति में अगले वित्तीय वर्ष में एक कोल्ड स्टोर का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे बाजार समिति में सब्जी, आम, लीची समेत विभिन्न प्रकार के फलों को रखने की सुविधा मिलेगी। बा...