समस्तीपुर, मई 7 -- वारिसनगर। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मथुरापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मद्य निषेध विभाग पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कृषि बाजार समिति गेट के पास छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब करीब 3564 लीटर सिक्किम निर्मित बीयर बताई जा रही है। गिरफ्तार चालक की पहचान वैशाली जिले के हथीसार गंज पठान टोली निवासी मो. इरशाद के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- धान की भुस्सी में छिपाकर लायी जा रही 1.28 करोड़ की विदेशी शराब बरामदपुलिस कार्रवाई जानकारी के अनुसार मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार देर रात कृषि बाजार समिति गेट के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की...