लातेहार, मई 21 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ बाजार क्षेत्र के विकास एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। गुरुवार को सीओ बालेश्वर राम के निर्देश पर थाना चौक चेताग रोड मोड़ से मुख्य बाजार तक स्थित दुकानों का सर्वे कराया गया। सर्वे के दौरान दुकानों का नाम, पता व अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किया गया।सर्वे कार्य का नेतृत्व कर रहे अंचल अमीन अमित कुमार एवं हल्का कर्मचारी अनिल होरो ने बताया कि कुछ दिन पूर्व लातेहार डीसी संदीप कुमार की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीण अतीक अंसारी ने बाजार परिसर की साफ-सफाई, दुकानदारों के लिए शौचालय, पेयजल व्यवस्था व बाजार के सुंदरीकरण को लेकर आवेदन सौंपा था। यह भी पढ़ें- बाजार समिति गठन की कवायद तेज, अंचल प्रशासन ने शुरू कराया दुकान सर्वे डीसी के निर्देश के बाद अंचल प्रशासन द्वारा बाजार समिति गठन की प्रक...