समस्तीपुर, अप्रैल 12 -- बाजार समिति के पास घंटों लगा रहा जाम, गर्मी ने और बढ़ाई मुसीबत वारिसनगर, निसं। रविवार को साप्ताहिक हाट के दिन बाजार समिति मुख्य गेट स्थित दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर जाम हटाने के दौरान पुलिस और एक बाइक सवार दंपति के बीच नोंकझोंक हो गई। इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवारीय हाट के कारण मुख्य सड़क पर भारी भीड़ और जाम लगा हुआ था। मथुरापुर थाना की पुलिस जाम हटाने में जुटी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दंपति को रोकने पर वे पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। दंपति ने खुद को पुलिस विभाग से जुड़ा बताते हुए नाराजगी जताई, जिस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया। पु...